1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  4. Priyanka Goswami becomes first woman athlete to win medal in race walking

रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी प्रियंका गोस्वामी, रीजीजू ने शेयर किया Video

Priyanka Goswami
टोक्यो 2020 ओलंपियन भारत की प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को महिला 10 किमी रेस वॉक में ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया।

प्रियंका ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10,000 मीटर की दूरी को 43:38.00 मिनटों में पूरा किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की जेमीमा मॉनटाग ने 42:34.00 के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रियंका ने सीटी बजते ही ट्रैक पर बढ़त हासिल कर ली और 4,000 मीटर के बाद वह पहले स्थान पर थीं। इसके कुछ देर बाद ही वह जेमीमा और केन्या की एमिली वामुस्यी एन्जी से पिछड़ गयीं। जब प्रतियोगिता में सिर्फ दो किमी की दूरी बची थी, तब प्रियंका ने शानदार वापसी करते हुए केन्या की प्रतिद्वंदी को पछाड़ा और रजत पदक हासिल किया।

यह ट्रैक एंड फील्ड आयोजनों में मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विनी शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) के बाद भारत का तीसरा पदक है।

इसी के साथ प्रियंका रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गयीं। वह इस खेल में राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले, हरमिंदर सिंह ने दिल्ली 2010 खेलों की 20 किमी रेसवॉकिंग प्रतियोगिता में कांस्य जीता था।
अगला लेख
स्मृति और जेमीमा की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 164 रन