Chhattisgarh: गरियाबंद में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद
जवान शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मोतीपानी गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariaband) जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) को मार गिराया जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र के मोतीपानी और करीब के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को जिला बल, गरियाबंद जिले की विशेष इकाई 'ई-30' और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में सुरक्षाबल के जवानों ने 1 नक्सली का शव, 1 एसएलआर हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान 'डिवीजनल कमेटी' सदस्य योगेश के रूप में हुई है। योगेश के ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ गरियाबंद के मैनपुर थाना में अपराध दर्ज है।
ALSO READ: झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मार गिराए
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 145 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 128 बस्तर संभाग में मारे गए हैं। गरियाबंद जिला रायपुर संभाग के अंतर्गत है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें