Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 77 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा, एक मंत्री समेत 14 विधायकों को बड़ा झटका

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (22:27 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को भाजपा ने 77 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में 14 विधायकों और एक मंत्री को बड़ा झटका लगा है। 
 
दिल्ली में पार्टी नेता जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने जीतने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाया। पार्टी ने 14 सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। 25 सीटों पर युवाओं को मौका दिया है और 25 पर 40 से ज्यादा उम्र के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंत्री रमशीला साहू का टिकट काट दिया गया है जबकि रमन सरकार में शामिल शेष सभी मंत्री एक बार फिर चुनाव मैदान में है। 
 
मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव और पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए आईएएस अफसर और रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी रायगढ़ की खरसिया सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
वहीं बिलासपुर से मंत्री अमर अग्रवाल और रायपुर पश्चिम राजेश मूणत,रायपुर साउथ से बृजमोहन अग्रवाल, भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडे पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और पिछला चुनाव हारे ननकी राम कंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अगला लेख