biodatamaker

ताजमहल में पर्यटक परेशान, टिकट खरीदकर भी नहीं कर सके ताज का दीदार

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (13:19 IST)
आगरा। ताजमहल में शनिवार को अव्यवस्थाओं का आलम रहा। ताजमहल के दीदार के लिए टिकट खरीदकर भी पर्यटक उसका दीदार नहीं कर सके। जब पर्यटकों ने टिकट के पैसे वापस मांगे तो वे भी नहीं दिए गए जिसकी वजह से ताजमहल के गेट पर पर्यटकों का हंगामा होता रहा। इस दौरान हंगामे की वजह से ताजमहल का गेट भी बंद कर दिया गया। ऐसा दिन में 3 बार हुआ।
 
 
राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष सैयद मुनव्वर अली ने कहा कि जिन पर्यटकों ने ताजमहल का टिकट खरीदा था, वे आखिर में ताजमहल का दीदार करने से वंचित रह गए और उनके टिकट के पैसे भी वापस नहीं किए गए। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने अपने पैसे वापस करने की मांग की। इस दौरान वहां तैनात पुलिस और सीआईएसएफ को पर्यटकों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
ताज सुरक्षा प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि शनिवार को भीड़ अधिक होने की वजह से पर्यटकों के प्रवेश और निकास में काफी परेशानी हुई। ताजमहल का गेट सुरक्षा के लिहाज से भीड़ अधिक होने की वजह से 2-3 बार बंद करना पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि जहां तक टिकट खरीदने वाले पर्यटकों के पैसे वापस करने की बात है तो ऐसा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नियमों में शामिल नहीं है और न ही उस टिकट का इस्तेमाल दूसरे दिन किया जा सकता है।
 
अली ने कहा कि देश-विदेश से आए पर्यटक टिकट खरीदकर बिना ताजमहल देखे रह गए, यह तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उनके टिकट बेकार चले गए और पैसे भी। कायदा यह होना चाहिए कि टिकट यदि इस्तेमाल नहीं हुआ है तो पैसा वापस किया जाना चाहिए। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख