सम्बंधित जानकारी
- Chandrayaan-3 का इंतजार खत्म, ISRO ने बताई मून मिशन की तारीख
- ISRO की बड़ी कामयाबी, Chandrayaan-3 मिशन के लिए प्रमुख इंजन का सफल परीक्षण
- Chandrayaan-3 मिशन में इसरो को बड़ी सफलता, ताप परीक्षण को बताया मिल का पत्थर
- Mission chandrayaan-3 : इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-3 का लैंडर अहम परीक्षण में पास
- अगले साल जून में लॉन्च होगा भारत का तीसरा मून मिशन 'Chandrayaan-3' : इसरो प्रमुख
Chandrayaan-3 : चांद पर भारत रचेगा इतिहास, 14 जुलाई को दोपहर 2.35 उड़ान भरेगा चन्द्रयान-3, अब नहीं होगी कोई चूक
chandrayaan 3
चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' को प्रक्षेपित किए जाने के तहत 5 जुलाई को इसकी एनकैप्सुलेटेड असेंबली को इसके लॉन्च व्हीकल से जोड़ दिया गया है। लॉन्च व्हीकल मार्क-III को ISRO की ओर से विकसित किया गया। तीन चरण वाला मध्यम-लिफ्ट लॉन्च वाहन है।
— ISRO (@isro) July 5, 2023
इसरो ने ट्वीट में दी जानकारी : इसरो ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। ट्वीट में लिखा कि 'आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है।
सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की एक अनुमानित तारीख 14 से 19 जुलाई के बीच तय की गई है। अगर सब सही रहा तो इस योजना को 14 जुलाई तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
दूसरी बार लैंडर उतारने का प्रयास : प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर के साथ चन्द्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। यह मिशन भी चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 की तरह चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो चन्द्रमा की सतह पर दूसरी बार लैंडर को उतारने का प्रयास कर रहा है।
LVM3-M4/Chandrayaan-3
— ISRO (@isro) July 6, 2023
Mission: The LVM3 M4 vehicle is moved to the launch pad.
The final stage of preparation for the launch commences. pic.twitter.com/fb5eg5nzrn
इसरो ने किए कई सुधार : भारतीय अंतरिक्ष ऐजेंसी ने चन्द्रयान-2 मिशन से सीख लेते हुए इस बार कई सुधार किए है। वर्ष 2019 में सॅाफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण लैंडर चन्द्रमा की सतह से टकरा गया था। इस बार चंद्रयान 3 के लैंडर को धीरे से चन्द्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। इसके बाद लैंडर से निकलकर रोवर स्थल के आसपास की तापीय चालकता, तापमान और भूकंपीय गतिविधि को मापेगा। इसके अलावा अन्य जानकारी भी पृथ्वी पर भेजेगा।
LVM3-M4/Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) July 5, 2023
Today, at Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota, the encapsulated assembly containing Chandrayaan-3 is mated with LVM3. pic.twitter.com/4sUxxps5Ah
Edited By : Sudhir Sharma
