1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. Volkswagen Golf GTI Price in india

Volkswagen Golf GTI की कीमत कंपनी ने की तय, चुकाने पड़ेंगे इतने दाम

Volkswagen Golf GTI Price in india
फोक्सवैगन (Volkswagen) पैसेंजर्स कार्स इंडिया ने भारत में बहुप्रतीक्षित नवीनतम एमके 8.5 गोल्फ जीटीआई के आमंत्रण एक्स शोरूम कीमत 52.99 लाख रुपए तय करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस प्रतिष्ठित हॉट हैच को ग्राहकों ने हाथोंहाथ लिया है और लॉन्च होने से पहले ही बिक गई है।
फोक्सवैगन इंडिया के ब्रांड निदेशक नितिन कोहली ने कहा कि गोल्फ जीटीआई को भारत में लाना सिर्फ़ एक उत्पाद लॉन्च से कहीं ज़्यादा है। यह एक विरासत का विस्तार है। भारतीय ग्राहक प्रदर्शन प्रेमी बन गए हैं जो विरासत, डिज़ाइन और तकनीक को भी महत्व देते हैं। जीटीआई  फोक्सवैगन की भावना का प्रतिनिधित्व करने  वाले एक शानदार पैकेज में नवाचार, ड्राइविंग आनंद, गतिशील प्रदर्शन और स्पोर्टीनेस लेकर आई है।
नई गोल्फ जीटीआई एम के 8.5 को शुद्ध ड्राइविंग आनंद के लिए डिजाइन किया गया है। 2.0 लीटर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस जीटीआई 265 पीएस पावर देता है, जो 5.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेता है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव की पाठशाला, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं से किया संवाद