ramcharitmanas

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, सिंगल चार्ज पर 250km की रेंज

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (17:36 IST)
tata Tiago EV Booking News : टाटा मोटर्स TaTa Moters ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार यानी टाटा टियागो (tata Tiago) EV की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे 28 सितंबर को लॉन्च किया था। 10 अक्टूबर से इसकी बुकिंग शुरू होना थी। इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपए है। कार को लेकर कंपनी का दावा है कि इसका बेस वैरिएंट सिंगल चार्ज पर 250km और एक अन्य वैरिएंट 315Km तक की रेंज देगा। खबरों के मुताबिक कार की बुकिंग 21,000 से शुरू की गई है।
क्या हैं खास फीचर्स 
 
1. Tata Tiago EV में Automatic climate control, rain-sensing wipers, ऑटोमैटिक headlamps, start/stop पुश बटन और क्रूज कंट्रोल दिया गया है।
 
2. दो बैटरी ऑप्शन : 19.2 kWh बैटरी, जिसकी रेंज 250 किमी है और 24 kWh जिसकी रेंज कंपनी ने 315 Km की बताई है। 
 
3. सेफ्टी फीचर्स : ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और सीट बैल्ट रिमाइंडर।
 
4. 3 घंटे में फुल चार्ज : कंपनी का दावा है कि Tata claims Tiago EV 3 घंटे और 36 मिनट में 7.2 kW AC Home charger से फुल चार्ज हो सकती है। 10-80 प्रतिशत सि र्फ 57 मिनट में DC से चार्ज हो सकती है। Edited by Sudhir Sharma

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

अगला लेख