क्यों है ज्यादा लोकप्रिय : Hyundai Venue का साइज छोटा होने से इसे उन खरीदारों के बीच लोकप्रिय बना दिया है जो मुख्य रूप से दैनिक आधार पर शहर की सीमा के अंदर कार चलाते हैं। ऐसे समय में जब कुछ कंपीटीटर्स ने केवल पेट्रोल वेरिएंट का विकल्प चुना है, वहीं हुंडई ने वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उतारा है।
हुंडई ने वेन्यु को वर्ष 2019 में पेश किया था जो ब्लूलिंक तकनीक के साथ भारत की पहली एसयूवी थी। शुरुआत में इसमें 33 ब्लूलिंक तकनीक से जुड़े फीचर्स थे। इन विशेषताओं के साथ यह ग्राहकों के बीच बड़ी प्रचलित रही। वर्तमान में वेन्यु में 52 ब्लूलिंक से जुड़े फीचर्स हैं।
हुंडई वर्ष 2020 और 2021 में नंबर एक एसयूवी विनिर्माता रहा जिसमें वेन्यु का एक बड़ा हिस्सा है।
हुंडई ने वर्ष 2021 में 2.5 लाख से अधिक एसयूवी बेची थी जिसमें 1.08 लाख कारों की बिक्री के साथ वेन्यु की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत थी। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2021 में हुंडई वेन्यु की अपनी श्रेणी में बाजार में हिस्सेदारी 16.9 प्रतिशत थी, जो ग्राहकों के बीच कार का एक बेहतरीन प्रदर्शन है।
क्या है कीमत :
लॉन्च के समय वेन्यू को चार वेरिएंट E, S, SX और SX(O) और 13 मॉडलों में पेश किया गया था। यह एसयूवी छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सात-स्पीड डबल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) ऑप्शन के साथ आती है। इसके बाद इसमें एक सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7.11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट के लिए 11.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।