आम बजट के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु (Union Budget IMP points)
(वेबदुनिया डेस्क)
भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार आम बजट देश का सालभर का वित्तीय लेखा-जोखा है, जो प्रतिवर्ष फरवरी के अंतिम कार्यदिवस पर भारत के वित्तमंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है।
पेश हैं आम बजट के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-
*भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आरके शंमुखम चेट्टी द्वारा पेश किया गया था।
*मोरारजी देसाई ने वित्तमंत्री के तौर पर 10 बार बजट पेश किया है। यह भारत के किसी भी वित्तमंत्री द्वारा सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।
*पूर्व वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने 7 बार आम बजट पेश किया है।
*1950 में बजट लीक हो गया था। तब यह राष्ट्रपति भवन में छपता था।
*भारत के इतिहास में अब तक केवल एक ही महिला वित्तमंत्री हुई हैं। इंदिरा गांधी। प्रणब मुखर्जी पहले राज्यसभा सदस्य हैं, जो वित्तमंत्री बने।
*राजीव गांधी भारत के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने संसद में बजट पेश किया। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ऐसा किया था।

