Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Synopsis of Lucknow Central

लखनऊ सेंट्रल की कहानी

लखनऊ सेंट्रल
निर्माता : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, निखिल अडवाणी, मोनिषा अडवाणी, मधु भोजवानी
निर्देशक : रंजीत तिवारी
संगीत : अर्जुन हरजाई, रोचक कोहली, तनिष्क बागची
कलाकार : फरहान अख्तर, डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, रोनित रॉय, दीपक डोब्रियाल, इनाम उल हक, राजेश शर्मा
रिलीज डेट : 15 सितम्बर 2017 


 
किशन मोहन गिरहोत्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। किशन पर हत्या का आरोप लगता है और वह अपने आपको लखनऊ सेंट्रल जेल में पाता है, जहां उसे सजा सुनाए जाने का इंतजार है। 
 
एनजीओ के लिए काम करने वाली गायत्री कश्यप बैंड प्रतियोगिता के लिए कैदियों का एक बैंड बनाने जा रही है। इस कारण किशन और उसकी मुलाकात होती है। 
 
दिक्कत अंसारी, विक्टर चटोपाध्याय, पुरुषोत्तम पंडित, परमिंदर त्रेहान से किशन की दोस्ती हो गई है। किशन इन चारों को बैंड का हिस्सा बनने के लिए राजी कर लेता है। 
 
लखनऊ सेंट्रल में नाटकीय अंदाज में दिखाया गया है कि किशन की जेल में किस तरह से जिंदगी गुजरती है और संगीत उसकी तथा अन्य लोगों की जिंदगी में कितना महत्वपूर्ण हो गया है। 
 
ये भी पढ़ें
मुझे यकीन है जान्हवी को उसकी मां श्रीदेवी जैसा ही प्यार मिलेगा- बोनी कपूर