शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Hindi film Bhaiyyaji Superhit Starring Sunny Deol and Preity Zinta
Written By

भैयाजी सुपरहिट की कहानी

भैयाजी सुपरहिट की कहानी | Story Synopsis of Hindi film Bhaiyyaji Superhit Starring Sunny Deol and Preity Zinta
निर्माता : चिराग महेन्द्र धारीवाल
निर्देशक : नीरज पाठक 
संगीत : जीत गांगुली, राघव सचर, अमजद-नदीम, संजीव-दर्शन
कलाकार : सनी देओल, प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपदे, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, ईवलिन शर्मा
 
भैयाजी सुपरहिट को बनाने की शुरुआत 2011 में हुई थी। सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी, तुषार कपूर और प्रकाश राज इसमें लीड रोल में थे। फिल्म का फर्स्ट लुक भी 2012 में रिलीज कर दिया गया, लेकिन बाद में विभिन्न कारणों से फिल्म के प्रदर्शन में देरी होती चली गई। 


 
देरी के कारण कुछ कलाकार बदल गए। प्रीति जिंटा और श्रेयस तलपदे ने फिल्म में एंट्री ले ली। अब जाकर लगभग सात साल बाद यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। 
 
कहानी है वाराणसी में रहने वाले लाल भाईसाहब दुबे (सनी देओल) की। इन्हें भैयाजी कहा जाता है और यह डॉन हैं। अपनी पत्नी सपना दुबे (प्रीति जिंटा) के साथ रहते हैं। भैयाजी को सिनेमा का बेहद शौक है। 
 
देखने का भी और फिल्मों में काम करने का भी। उनकी इच्छा खुद को बिग स्क्रीन पर देखने की है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वे गोल्डी कपूर (अरशद वारसी) और तरुण पर्णो घोष (श्रेयस तलपदे) की मदद लेते हैं। 
 
गोल्डी फिल्म निर्देशक है और तरुण लेखक। फिल्म शुरू होती है और इसमें मल्लिका (अमीषा) होती हैं भैयाजी की हीरोइन। इसके बाद फिल्म में ऐसे उतार-चढ़ाव आते हैं कि सभी दंग रह जाते हैं।