dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Poster Boys, Sunny Deol, Bobby Deol, Synopsis Poster Boys

पोस्टर बॉयज़ की कहानी

पोस्टर बॉयज़
बैनर : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन्स, सनी साउंड प्रा.लि.
निर्माता : सनी देओल,  धर्मेन्द्र, श्रेयस तलपदे, दीप्ति तलपदे 
निर्देशक : श्रेयस तलपदे
संगीत : तनिष्क बागची
कलाकार : सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयस तलपदे, सोनाली कुलकर्णी 
रिलीज डेट : 8 सितम्बर 2017 
पोस्टर बॉयज़ की कहानी जगावर चौधरी (सनी देओल), विनय शर्मा (बॉबी देओल) और अर्जुन सिंह (श्रेयस तलपदे) के बारे में हैं। विनय शर्मा नाम की तरह ही विनम्र है, अर्जुन सिंह अतिउत्साही है और जगावर चौधरी खतरनाक तथा गुस्सैल है। इन्हें एक दिन पता चलता है कि पुरुष नसबंदी के एक पोस्टर पर इन तीनों का फोटो छपा है। उसके बाद कैसे उनकी ज़िंदगी में मज़ेदार बदलाव आते हैं ये इस फिल्म में देखने को मिलेगा। अपने परिवार और गांव से बेइज़्ज़ती होने के बाद ये तीनों इस चीज़ को आगे बढ़ाने का फैसला लेते हैं। फिल्म की यह कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। 
ये भी पढ़ें
रणबीर और जैकलीन हैं सिद्धार्थ-आलिया के ब्रेक-अप की वजह!