Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Siddharth Malhotra, Alia Bhatt, Jacqueline Fernandez, Ranbir Kapoor

रणबीर और जैकलीन हैं सिद्धार्थ-आलिया के ब्रेक-अप की वजह!

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट आजकल दूर-दूर रहने लगे हैं और इसका दोष दिया जा रहा है रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नांडीस को। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन की हाल ही में एक फिल्म आई थी 'ए जेंटलमैन' जो कि बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म की असफलता के बारे में जैकलीन का कहना है कि फिल्म का प्रचार ठीक से नहीं किया गया था वरना यह हिट रहती। 


 
इस फिल्म में काम करते समय जैकलीन और सिद्धार्थ की नजदीकियों के चर्चे हुए थे। आमतौर पर फिल्म को चलाने के लिए हीरो-हीरोइन के बीच ऐसी बातें कर फैलाई जाती हैं। ये खबरें आलिया तक भी पहुंचीं और सूत्र बताते हैं कि वे भी थोड़ी अपसेट थीं, हालांकि उन्होंने इसे बहुत महत्व नहीं दिया। 


 
दूसरी ओर आलिया ने रणबीर के साथ 'ड्रैगन' नामक फिल्म साइन की है। अब रणबीर कितने दिलफेंक हैं ये सभी जानते हैं। सिद्धार्थ को आलिया का रणबीर के साथ फिल्म करना पसंद नहीं आ रहा है और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ये बात आलिया को बुरी लगी है कि उन्होंने जैकलीन वाले मुद्दे पर चुप रहना पसंद किया, लेकिन सिद्धार्थ बेवजह बात का बतंगड़ बना रहे हैं। इस कारण दोनों के बीच दूरी आ गई है। वैसे, सिद्धार्थ और आलिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसे ब्रेक-अप कहना ठीक नहीं होगा। थोड़े दिनों बाद गलतफहमी दूर होते ही वे फिर एक हो जाएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की रेस 3 और ट्यूबलाइट का कनेक्शन