गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Upendra
Written By

कब्ज़ा की कहानी: अंडरवर्ल्ड के राजा के खिलाफ पुलिस वाला

Kabzaa 2023 movie
कब्ज़ा आर चंद्रू द्वारा निर्देशित कन्नड़-भाषा में बनी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को डब कर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और उड़िया भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को हिंदी में अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा नाम से रिलीज किया जा रहा है। कब्ज़ा की रिलीज डेट है 17 मार्च 2023। कब्ज़ा के मुख्य कलाकार हैं- उपेंद्र, शिवा राजकुमार, किच्चा सुदीप और श्रिया सरन। 
 
 
कब्ज़ा की कहानी इस प्रकार है- भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, अरकेश्वर, वायु सेना का एक सैनिक न चाहते हुए भी अंडरवर्ल्ड में प्रवेश करता है। धीरे-धीरे वह अंडरवर्ल्ड का राजा बन जाता है। लेकिन अरकेश्वर की परेशानी बढ़ जाती है क्योंकि उसके सामने कई दुश्मन आ खड़े होते हैं। 
 
 
वह दुश्मनों से निपटता है तभी भार्गव बक्षी नामक एक पुलिस वाला उसके सामने आ खड़ा होता है जिससे निपटना आसान नहीं है। भार्गव को अंग्रेजों ने अरकेश्वर और अंडरवर्ल्ड को मिटाने के लिए भेजा है। 
 
  • निर्देशक : आर चंद्रू
  • गीतकार (हिंदी वर्जन) : शब्बीर अहमद, दीपक भारती 
  • संगीत : रवि बसरूर
  • कलाकार : उपेन्द्र, शिव राजकुमार, किच्चा सुदीप, श्रिया सरन, कोटा श्रीनिवास राव, मुरली शर्मा 
  • रिलीज डेट : 17 मार्च 2023 
ये भी पढ़ें
देश के सबसे खूबसूरत 5 हिल स्टेशन, मार्च-अप्रैल में बनाएं घूमने का प्लान