शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. गंगूबाई काठियावाड़ी: गंगा के गंगू बनने की कहानी
Written By
Last Updated : बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (15:45 IST)

गंगूबाई काठियावाड़ी: गंगा के गंगू बनने की कहानी

Gangubai Kathiawadi
गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है जिनके नाम पर उम्दा और हिट फिल्में दर्ज हैं। आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है। 
 
फिल्म की कहानी गंगा (आलिया भट्ट) के इर्दगिर्द घूमती है जो काठियावाड़ में एक सम्पन्न परिवार में जन्मी है। उसकी इच्छा है कि वह फिल्मों में अभिनय करे। 16 वर्ष की उम्र में उसे अपने पिता के अकाउंटेंट रमणीक लाल से प्यार हो जाता है। 
 
रमणीक लाल और गंगा मुंबई भाग कर शादी करते हैं, लेकिन शादी के बाद गंगा की जिंदगी नर्क बन जाती है। उसे कमाठीपुरा के एक वेश्यालय में 500 रुपये में बेच दिया जाता है। मजबूरीवश उसे वेश्यावृत्ति शुरू करना पड़ती है। 
 
बाद में वह एक शक्तिशाली महिला गंगूबाई काठियावाड़ी बन जाती है। वह अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ती है और जीतती है। डॉन रहीम लाला (अजय देवगन) अपने गिरोह के उस व्यक्ति को मार डालता है जिसने गंगूबाई का बलात्कार किया था। इसके बाद रहीम लाला, गंगूबाई का मुंहबोला भाई बन जाता है। गंगूबाई महिला अधिकारों और यौनकर्मियों के समान अधिकारों की वकालत भी करती है।
 
निर्माता : जयंतीलाल गढ़ा, संजय लीला भंसाली
निर्देशक : संजय लीला भंसाली
कलाकार : आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज़, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा, जिम सरभ, अजय देवगन (स्पेशल कैमियो) 
रिलीज डेट : 25 फरवरी 2022 
ये भी पढ़ें
तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी