1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Durgamati The Myth Synopsis and Movie Preview

दुर्गामती: द मिथ की कहानी

दुर्गामती
निर्माता : विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार, अक्षय कुमार, कृष्ण कुमार 
निर्देशक : जी. अशोक 
संगीत : तनिष्क बागची, नमन अधिकारी, अभिनव शर्मा, मालिनी अवस्थी 
कलाकार : भूमि पेडनेकर, अरशद वारसी, माही गिल, जीशु सेनगुप्ता, करण कपाड़िया 
रिलीज डेट : 11 दिसम्बर 2020 (अमेजन प्राइम वीडियो पर) 
 
ईश्वर प्रसाद (अरशद वारसी) एक शक्तिशाली और भ्रष्ट राजनेता हैं, जिसे लोगों का पूर्ण समर्थन के हासिल है। जब 12 मंदिरों से मूर्तियों की चोरी होती है, तो सीबीआई अधिकारी निधि वर्मा (माही गिल) को शक होता है कि इन चोरियों के पीछे ईश्वर प्रसाद का हाथ है। 
 
उसे बेनकाब करने के लिए निधी नौकरी से निलंबित आईएएस अधिकारी चंचल चौहान (भूमि पेडनेकर) को भर्ती करती है। चंचल प्राचीन दुर्गामती हवेली में रहने के लिए जाती है, और जल्द ही, दुर्गामती का भूत चंचल के शरीर पर कब्जा कर लेता है और हर किसी से बदला लेने का वादा करता है जिसने उसके साथ अन्याय किया है। 
 
दुर्गामती : द मिथ तेलुगु फिल्म 'भागमती' का हिंदी रीमेक है जो 2018 में रिलीज हुई थी। 
अगला लेख
OTT कंटेंट की सेंसरशिप पर Shatrughan Sinha ने कहा, ‘हर्ट सेंटिमेंट्स के नाम पर सेंसरशिप मजाक’