शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. An Action Hero Hindi Movie
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 नवंबर 2022 (06:51 IST)

एन एक्शन हीरो की कहानी: फंस गया बॉलीवुड का सुपरस्टार

An Action Hero (2022) | An Action Hero Hindi Movie | An Action Hero Cast & Crew, Story, Release Date, story, synopsis, Review, Photos, Videos
एन एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मलाइका अरोरा पर एक आइटम नंबर फिल्माया गया है। एन एक्शन हीरो की रिलीज डेट 2 दिसम्बर 2022 है। एन एक्शन हीरो का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है। 
 
एन एक्शन हीरो की कहानी इस प्रकार है: मानव (आयुष्मान खुराना) बॉलीवुड स्टार है। फिल्मों में उसके द्वारा किए गए एक्शन को जनता बहुत पसंद करती है। एक गांव में मानव एक बार शूटिंग के लिए जाता है जहां पर विक्की नामक युवक मारा जाता है। इसके बाद से विक्की की जिंदगी में तूफान आ जाता है और पुलिस पीछे पड़ जाती है। 
 
जो जनता मानव के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मरी जाती थी वो मानव की जान के पीछे लग जाती है। मानव भाग कर विदेश पहुंच जाता है, लेकिन कुछ लोग और पुलिस वहां भी उसके पीछे पड़ी रहती है। मानव को कुछ समझ नहीं आता। वो दोहरी जिंदगी जी रहा होता है, एक स्क्रीन पर और दूसरी रियल लाइफ में। ये दोनों जिंदगी एक हो जाती है तो वह मुश्किल में फंस जाता है। कैसे वह इससे बाहर निकलता है ये 'एन एक्शन हीरो' में दिखाया गया है। 
  • बैनर : टी-सीरिज फिल्म्स, कलर येलो प्रोडक्शन्स प्रा.लि., स्टार फिल्म एंड एंटरटेनमेंट
  • निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आनंद एल राय
  • निर्देशक : अनिरुद्ध अय्यर
  • कहानी : अनिरुद्ध अय्यर
  • पटकथा-संवाद : नीरज यादव 
  • गीतकार : वायु, डेविल, शाहरुख रूल 
  • संगीत : पराग छाबड़ा, तनिष्क बागची, बिद्दू, अमर जलाल, फरीदकोट 
  • गीतकार : इंदीवर, अमर जलाल, तनिष्क बागची 
  • सिनेमाटोग्राफर : कौशल शाह
  • कलाकार : आयुष्मान खुराना, जयदीप अहलावत, मलाइका अरोरा (आइटम नंबर) 
  • रिलीज डेट : 2 दिसम्बर 2022 
ये भी पढ़ें
प्रभास संग रिलेशनशिप की खबरों पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इससे पहले शादी की डेट...