Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sagarika Ghatge and Zaheer Khan wedding date is locked

जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी की तारीख हुई तय!

जहीर खान
क्रिकेट और फिल्म के बीच हमेशा से नाता रहा है। पिछले दिनों गीता बसरा और हरभजन सिंह ने शादी की। फिर युवराज सिंह ने भी फिल्म इंडस्ट्री से ही अपनी दुल्हन चुनते हुए हेज़ल कीच से विवाह रचाया। अब ज़हीर खान और सागरिका घाटगे की बारी है। 
 
‍कुछ दिनों पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की और तब से ही उनके प्रशंसक जानने के लिए उत्सुक हैं कि वे कब शादी करने वाले हैं। अब तारीख तय हो गई है। नवंबर में वे शादी करेंगे और 27 नवंबर को एक भव्य पार्टी दी जाएगी जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की हस्तियां दिखाई देंगी। 
 
जहीर और सागरिका के परिवार वाले शादी के लिए रजामंद हो गए हैं। वे दो बार शादी करेंगे। एक मुंबई में होगी और दूसरी पुणे में। इस बारे में और विस्तृत जानकारी आनी है। 
 
सागरिका और जहीर के नजदीकी लोग, दोस्त और रिश्तेदारों को पहले से ही बता दिया गया है ताकि वे उस तारीख पर शादी में आ सके। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 
ये भी पढ़ें
एकातेरिना लिसिना का नाम लंबी टांगों के लिए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में