शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yeh rishta kya kehlata hai actress kanchi singh tested corona positive
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (13:11 IST)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस कांची सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में कर रही थीं शूटिंग

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस कांची सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में कर रही थीं शूटिंग - yeh rishta kya kehlata hai actress kanchi singh tested corona positive
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार भी आ रहे हैं। अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस कांची सिंह कोरोना से पीड़ित पाई गई हैं। वे हाल ही में भोपाल में अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए शूट कर रही थीं।

 
कांची भोपाल में 'शुक्र-दोष' की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन दुर्भाग्यवश दुनिया भर में फैली महामारी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया है।
कांची सिंह ने लिखा, दुर्भाग्यवश कोरोना के लिए हुई जांच में मैं पॉजीटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वारंटीन हूं। मैं सभी सुरक्षा के दिशा निर्देशों का पालन कर रही हूं। आज जो लोग भी वहां बाहर हैं अपना ख्याल रखिए और वास्तव में बाहर मत निकलिए। अब समय है कि घर पर रुककर हम साथ आएं और इस संक्रमण से लड़ें। प्यार, कांची।’
 
बता दें कि टीवी से लंबे गैप के बाद कांची ने हाल ही में फिल्म में अपना ड्रीम डेब्यू किया है। वह बड़े पर्दे पर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। अब वो जल्द ही कोरोना से रिकवर होकर वापस अपना शूट शुरू करने का प्रयास करेंगी ताकी काम पर इसका कोई बुरा प्रभाव न पड़े।