• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shanaya kapoor hot belly dance video going viral on social media
Written By
Last Updated : शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (12:10 IST)

शनाया कपूर के हॉट बेली डांस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वायरल हो रहा वीडियो

Shanaya kapoor
बॉलीवड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शनाया कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना चुकी हैं।
शनाया फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों शनाया कपूर अपने डांस वीडियो से सुर्खियां बटोर रही हैं। शनाया ने अपनी डांसर साथी संजना मुथरेजा के साथ बेली डांस क्लास की एक वीडियो साझा की हैं।
 
इस वीडियो के साथ शनाया ने कैप्शन में लिखा, 'फ्लोर वर्क सीखने में हमेशा एक चैलेंज रहा है। मुझे इसके लिए जोर देने का शुक्र‍िया संजना मुथरेजा।' 
 
शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर खुब प्यार लुटाते हैं।
 
शनाया ने अपने करियर की शुरुआत 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के साथ सहायक निर्देशक के रूप में की थी जिसमें उनकी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं।
 
ये भी पढ़ें
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस कांची सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में कर रही थीं शूटिंग