1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Year Ender 2024 bollywood celebs who got married in 2024

रकुल प्रीत सिंह से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, साल 2024 में शादी के बंधन में बंधीं ये हसीनाएं

Year Ender 2024
साल 2024 अब खत्म होने की तरफ बढ़ चला है। 2024 कई सेलेब्स के लिए खुशियां लेकर आया है। मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने अपने जीवन का नया अध्याय इस साल शुरू किया है। देखिए साल 2024 में शादी के बंधन में बंधने वाले सेलेब्स की लिस्ट...
 
आयरा खान-नुपुर शिखरे 
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग 3 जनवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधीं। 
 
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग 21 फरवरी 2024 को शादी रचाई।
 
सुरभि चंदना-करण शर्मा 
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग 2 मार्च 2024 को शादी रचाई। 
 
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट संग 14 मार्च 2024 को सात फेरे लिए। पुलकित की यह दूसरी शादी है। 
 
तापसी पन्नू-मैथियस बो
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 23 मार्च 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मैथियस बो संग गुपचुप तरीके से शादी रचाई।
 
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल 
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल संग रजिस्टर्ड मैरिज की। 
 
आदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ
एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर 2024 को सिद्धार्थ संग शादी रचाई। दोनों की यह दूसरी शादी है। 
 
हिमांश कोहली-विनी कालरा
एक्टर हिमांश कोहली ने विनी कालरा संग 12 नवंबर 2024 को शादी रचाई है। 
 
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला
साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग 4 दिसंबर 2024 को शादी रचाई है। नागा की यह दूसरी शादी है। 
 
कीर्ति सुरेश-एंटनी थाटिल
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर 2024 को बिजनेसमैन एंटनी थाटिल संग शादी रचाई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सिकंदर से लेकर बागी 4 तक, साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में