सम्बंधित जानकारी
- रिलीज से पहले ही विवादों में मणिकर्णिका, एक्टर ने लगाया फीस नहीं मिलने का आरोप
- सनी लियोनी ने खोला राज, इस बात से रहती हैं परेशान
- बागी 3 की हीरोइन को लेकर जाह्नवी और सारा अली खान आमने-सामने?
- अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म एक्शन से होगी भरपूर
- ज़ीरो की कैसी है एडवांस बुकिंग, क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का कलेक्शन
बंद होने वाला है सीरियल 'ये है मोहब्बतें', जानिए दिव्यांका त्रिपाठी ने क्या दिया जवाब
ये है मोहब्बतें छोटे परदे का लोकप्रिय धारावाहिक है। इसकी कामयाबी का सबूत है कि इस धारावाहिक ने पांच साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में इस बात का जश्न भी मनाया गया।
इसी बीच एक खबर 'ये है मोहब्बते' के बारे में ऐसी आई कि सभी का ध्यान इस ओर गया। कहा जा रहा है कि यह धारावाहिक बंद होने वाला है। इससे फैंस का चिंतित होना स्वाभाविक हैं।
इस शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह सीरियल ऑफ एयर होने वाला है। उन्होंने पूरी तरह इस बात का खंडन नहीं किया।
वैसा कहा जा रहा है कि सीरियल का नया सीजन लांच किया जाने वाला है इसी कारण इस तरह की बातें हो रही हैं। शो में कुछ परिवर्तन भी किए जाएंगे। हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं की गई है।
