सम्बंधित जानकारी
- सूर्या ने खत्म की 'कंगुवा' की शूटिंग, फिल्म के सेट से दिखाई अपनी खतरनाक झलक
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मनोज तिवारी का गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' हुआ रिलीज
- शॉर्ट ड्रेस पहनकर Malaika Arora ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, हॉट तस्वीरें वायरल
- Red 2 में हुई वाणी कपूर की एंट्री, बोलीं- अजय देवगन के साथ काम करना सम्मान की बात
- Sunny Leone ने लॉन्च किया अपना AI अवतार, बोलीं- एक तरह की नई शुरुआत
Yashs Fan Dies In A Tragic Road Crash While En Route To See Him
अपने फेवरेट स्टार की झलक पाने के लिए बाइक से पीछा कर रहा था फैन
- यश के बर्थडे पर हुई थी 3 फैंस की मौत
- देशभर में यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
- जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में दिखेंगे यश
Yash fan dies: साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म 'केजीएफ' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। साउथ के साथ-साथ हिंदी ऑडियंस के बीच भी यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। बीते दिनों यश के जन्मदिन की तैयारी कर रहे तीन फैंस की करंट लगने से मौत हो गई थी। यश को इस हादसे से बड़ा झटका लगा था।
वह मृतक फैंस के परिवार से मिलने भी पहुंचे थे। अब यश के एक और फैन के निधन की खबर सामने आ रही है। बताया जारहा है कि यह फैन यश के काफिले का पीछा करते हुए घायल हो गया था। मृतक का नाम 22 वर्षीय निखिल गौड़ा बताया जा रहा है।
खबरों के अनुसार यह फैन 8 जनवरी की देर रात बाइक से यश के काफिले का पीछा कर रहा था। इस दौरान वह पुलिस की गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब इस फैन की मौत हो गई है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबित, पुलिस अफसर ने बताया कि यश का काफिला गडग से हुबली एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। उस वक्त यश अपने उन तीन फैंस के परिवार से मिलकर लौट रहे थे, जिनकी मौत एक्टर के बर्थडे के बैनर लगाते हुए हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि निखिल, एक्टर यश की एक झलक पाने को उनके काफिले का पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की पुलिस की गाड़ी के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। युवक को तुरंत ही वहीं के नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, 9 जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।
यश ने की फैंस से की थी विनती
बर्थडे के मौके पर तीन फैंस के निधन की खबर सुनने के बाद यश ने फैंस से विनती की थी कि अगर वो उन्हें दिल से प्यार करते हैं, तो जहां हैं वहीं से विश करें। वो ऐसा फैनडम न दिखाएं कि जन्मदिन मनाने से ही डर जाएं।
