1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yami gautam suspense drama film a thursday teaser released

यामी गौतम की सस्पेंस ड्रामा 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज

yami gautam
डिज्नी प्लस हॉटस्टार अपने आगामी होस्टेज ड्रामा 'ए थर्सडे' के साथ एड्रेनालाइन की एक रोमांचक खुराक के साथ अपने दर्शकों को रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शानदार अभिनेत्री यामी गौतम अभिनीत, सस्पेंस ड्रामा आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा निर्मित और बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित है। 

 
अप्रत्याशित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजजर में एक किंडरगार्टन स्कूल की झलक दिखाई गई है जिसमें बच्चे खुशी के मूड में नज़र आ रहे हैं, वही एक बंदूक की गोली के साथ हम यामी गौतम के चेहरे पर गंभीर लुक देख सकते हैं। यह एक ऐसी थ्रिलर है जो दर्शकों को अपनी स्क्रीन पर बांधे रखेगी।
 
इसके टीज़र में सस्पेंस देखते ही बनता है। यामी के चेहरे पर तनावपूर्ण लुक और एक किंडरगार्टन के खुशनुमा बैकड्रॉप का मिश्रण थ्रिलर के लिए एकदम सही सेटिंग है। हम होस्टेज ड्रामा से जुड़ी अधिक जानकारी जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
 
टीजर के साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 10 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बेहजाद खंबाटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आरएसवीपी फिल्म्स से निर्मित किया है।
अगला लेख
'नागिन 6' से सामने आया महक चहल का फर्स्ट लुक, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात