dharma sangrah

संदीपा धर क्यों हर साल अपना जन्मदिन वैष्णो देवी में मनाती हैं?

Updated: रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (13:27 IST)
अभिनेत्री संदीपा धर के लिए जन्मदिन बड़े जश्न या पार्टियों का दिन नहीं होता, बल्कि आस्था से जुड़ा होता है। यही वजह है कि हर साल वह अपने जन्मदिन की शुरुआत माता वैष्णो देवी के दर्शन से करती हैं। यह उनके लिए एक निजी परंपरा है, जिससे उन्हें आशीर्वाद के साथ शांति और सुकून दोनों मिलता है।
 
संदीपा का मानना है कि अगर जन्मदिन भगवान के आशीर्वाद से शुरू हो, तो पूरा साल अच्छा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री की भागदौड़ और लगातार बदलते माहौल में यह परंपरा उन्हें खुद से जुड़ने का मौका देती है।इस समय वे न सिर्फ अपने सफर को याद करती हैं, बल्कि जो मिला है उसके लिए शुक्रिया कहती हैं और आगे बढ़ने के लिए ताकत मांगती हैं।
 
यह जन्मदिन उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उनका करियर एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उनकी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सेहर में’ जल्द रिलीज़ होने वाली है और जल्द ही कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी सामने आनेवाले हैं। ऐसे समय में संदीपा नए सफर की शुरुआत आस्था के साथ करना पसंद करती हैं।
 
फिल्मों, वेब सीरीज़ और डांस से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी संदीपा धर ने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई है। उनका यह जन्मदिन मनाने का तरीका भी यही दिखाता है कि वह ज़मीन से जुड़ी रहना और आस्था को कितना महत्व देती हैं।
 
नए साल की शुरुआत के साथ संदीपा, यह साबित करती हैं कि उनके लिए आस्था सिर्फ़ किसी खास दिन तक सीमित नहीं, बल्कि ज़िंदगी का हिस्सा है, जो हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करती है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मनीषा कोइराला बर्थडे: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती से बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री बनने तक का सफर

56 साल के हुए सैफ अली खान, बचपन से था एक्टर बनने का सपना, ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर

दिशा पाटनी: 'एम.एस. धोनी' से 'आवारापन 2' तक, हर पड़ाव पर नया रंग

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख