वामिका गब्बी की ऐश्वर्या राय की आंखों की हो रही है तुलना
बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आई हैं। लेकिन वामिका इस फिल्म से ज्यादा अपनी आंखों को लेकर सुर्खियों में हैं। वामिका गब्बी की आंखों की तुलना ऐश्वर्या राय संग हो रही है।
हाल ही में प्राइम वीडियो ने ऐश्वर्या राय और वामिका गब्बी की एक कोलाज तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साउथ उन्होंने लिखा, 'हां हम भी इसे देखते हैं।' इसके साथ दिल की आंखों और दिल के इमोजी भी शेयर की है।
yeah we see it too #WamiqaGabbi #AishwayaRaiBachchan pic.twitter.com/OUmnYMCf9p
— prime video IN (@PrimeVideoIN) December 25, 2024
वामिका गब्बी को जबसे लोगों ने 'बेबी जॉन' में देखा है वो एक्ट्रेस की तुलना ऐश्वर्या राय से करने लगे हैं। कई लोगों ने तो वामिका को ऐश्वर्या की जुड़वां बहन तक बताया है।
कौन हैं वामिका गब्बी
पंजाब में जन्मी वामिका ने महज 8 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। 13 साल की उम्र में वह इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन की भूमिका में नजर आई थीं। वामिका गब्बी हिंदी के अलावा पंजाबी और साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।