1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is rrr actress olivia morris

जानिए कौन हैं ओलिविया मॉरिस? 'आरआरआर' में निभाया है जूनियर एनटीआर की प्रेमिका का किरदार | who is rrr actress olivia morris

Movie RRR
निर्देशक एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम भूमिकाओं में हैं।
वहीं फिल्म में ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डोडी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल ‍जीत लिया है। फिल्म रिलीज के बाद से ओलिविया मॉरिस की भी खूब चर्चा हो रही हैं। आइए जानते है इस एक्ट्रेस के बारे में...
 
ओलिविया मॉरिस ने फिल्म 'आरआरआर' से ही बड़े पर्दे पर कदम रखा हैं। उन्होंने 2017 में मैकबेथ अनुकूलन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने रॉयल वेल्श कॉलेज से म्यूजिक एंड ड्रामा की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने Doctor Who: The Seventh Doctor में वॉइसओवर भी किया है। 
2018 में ओलिविया म्यूजिक वीडियो Ferris and Sylvester में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस को एचबीओ मैक्स सीरीज हेड में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी साइन किया गया है।
2018 में ओलिविया म्यूजिक वीडियो Ferris and Sylvester में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस को एचबीओ मैक्स सीरीज हेड में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी साइन किया गया है।
फिल्म 'आरआरआर' में डेब्यू से पहले ओलिविया बतौर स्टेज आर्टिस्ट काम करती थीं। ओलिविया मॉरिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 139K फॉलोअर्स हैं। 
अगला लेख
'आरआरआर' के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट को मिली इतनी फीस