1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is miss india 2022 winner sini shetty know about her

जानिए कौन हैं सिनी शेट्टी? 31 हसीनाओं को मात देकर बनी हैं 'मिस इंडिया 2022' | who is miss india 2022 winner sini shetty know about her

sini shetty
कर्नाटक की सिनी शेट्टी 'फेमिना मिस इंडिया 2022' बनी हैं। 31 फाइनलिस्ट को मात देकर सिनी शेट्टी ने ये ताज अपने सिर पर सजाया। सिनी शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया। फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया।
21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है। वे मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है। वे अभी चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही वह एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम कर चुकी हैं।
 
सिनी शेट्टी को डांस का भी काफी शौक हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में डांस सिखना शुरू कर दिया था। सिनी ने भरतनाट्यम में अरंगेत्रम भी पूरा किया है, उस समय उनकी उम्र 14 साल थीं। 
 
सिनी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को बेहद पसंद करती हैं। वहीं अपने सफल करियर के पीछे वो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को श्रेय देती हैं। सिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आयडल मानती हैं। सिनी ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वे कई बड़े विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। 
 
सिनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लमैरस फोटो और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। सिनी के इंस्टाग्राम पर 66.3K फॉलोअर्स हैं।
 
अगला लेख
क्या रितिक रोशन ने कर दिया था यूपी में 'विक्रम वेधा' की शूटिंग करने से इनकार? मेकर्स ने दी सफाई