1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. वर्ष 2022 के पहले 6 महीने की टॉप 5 फिल्में, डब फिल्मों का बोलबाला

Top bollywood movies of year 2022 | वर्ष 2022 के पहले 6 महीने की टॉप 5 फिल्में, डब फिल्मों का बोलबाला

2022 top 5 movies
वर्ष 2022 आधा बीत चुका है। शुरुआती दो महीनों में कोविड के कारण बॉक्स ऑफिस प्रभावित रहा। फरवरी के अंत से बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन आरंभ हुआ। मार्च और अप्रैल के महीने में बॉलीवुड को धमाकेदार सफलताएं मिलीं, हालांकि दक्षिण भारतीय डब फिल्मों आरआरआर और केजीएफ 2 का बोलबाला रहा। आइए चर्चा करते हैं उन टॉप 5 फिल्मों की जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन किया। 

नंबर 5 : गंगूबाई काठियावाड़ी 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 128.8 करोड़ रुपये 


 
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन कोविड तीसरी लहर के बाद प्रारंभ हुआ। फिल्म निर्माताओं का खोया आत्मविश्वास लौटा। दर्शक भी सिनेमाघर की ओर लौटे। इस मूवी में आलिया भट्ट के अलावा कोई नामी सितारा नहीं था। फिल्म नायिका प्रधान थी। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सवा सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही। 

नंबर 4 : भूल भुलैया 2 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 186 करोड़ रुपये 


 
किसी भी ट्रेड पंडित को यह आशा नहीं थी कि कार्तिक आर्यन अभिनीत और अनीस बज्मी निर्देशित यह मूवी इतनी बड़ी हिट साबित होगी। भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी और इस फिल्म की सफलता चौंकाने वाली थी। 

नंबर 3 : द कश्मीर फाइल्स 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 252.5 करोड़ रुपये 


 
फिल्म में न को आइटम सांग है, न फाइट सीन है, न वीएफएक्स है और न ही नामी सितारे हैं। यह फिल्म एक मुद्दे पर आधारित गंभीर फिल्म थी, लेकिन इसकी कामयाबी ने एक नई मिसाल कायम कर दी। द कश्मीर फाइल्स 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने सिर्फ भारत से ही 252.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को भारी सफलता मिली और इसे देखना दर्शकों का मानो एक मिशन बन गया था। 

नंबर 2 : आरआरआर (डब) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 277 करोड़ रुपये 


 
दक्षिण भारतीय फिल्में, बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ने लगी हैं। ये बात फिर पुख्ता हो गई। एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक सफलता हासिल की। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने ही 277 करोड़ का कारोबार किया। एसएस राजामौली निर्देशित यह मूवी विदेश में भी सराही गई और ओटीटी पर भी फिल्म ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। 

नंबर 1 : केजीएफ 2 (डब)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 435 करोड़ रुपये 


 
नंबर पर केजीएफ 2 रही। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 435 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के पहले ही फिल्म को लेकर गजब का माहौल था। एडवांस बुकिंग ने ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अलसुबह के शो ही हाउसफुल हो गए थे। एक्शन से भरपूर और यश के स्टारडम से सजी यह फिल्म ऑल टाइम कलेक्शन की बात की जाए तो बाहुबली 2 के बाद दूसरे नंबर पर है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
अजय देवगन ने चौथी बार संभाली निर्देशन की कमान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'भोला'