शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when shilpa shetty reveals baazigar was not supposed to be her debut film
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (17:36 IST)

बाजीगर नहीं बल्कि ये होती शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म

बाजीगर नहीं बल्कि ये होती शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म - when shilpa shetty reveals baazigar was not supposed to be her debut film
शिल्पा शेट्टी फिल्म डंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा ने फिल्म 'बाजीगर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं।

 
इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी शाहरुख खान और काजोल के साथ नजर आई थीह। लेकिन क्या आप जानते हैं शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म बाजीगर नहीं बल्कि कोई और होने वाली थीं। इस बात का खुलासा खुद शिल्पा शेट्टी ने किया था कि वो बाजीगर से नहीं बल्कि किसी दूसरी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।
 
एक शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर कई खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह पहले फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं। प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ इश्यूज हो गया था जिसके कारण यह फिल्म बन नहीं पाई और बंद हो गई। 
 
उन्होंने कहा था कि वे डायरेक्टर अब्बास-मस्तान से मिली जिन्होंने उन्हें बाजीगर फिल्म ऑफर की। बाजीगर फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान की जोड़ी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 
 
इसके साथ ही शिल्पा के किरदार को खासा पसंद किया गया था। शिल्पा शेट्टी ने फिल्म में काजोल की बहन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में हीरो और विलेन शाहरुख खान थे।
 
ये भी पढ़ें
सूर्यवंशी की सफलता पर ताहिर राज भसीन बोले- थिएटरों में दर्शकों की वापसी अब कोरी कल्पना नहीं