मंगलवार, 26 सितम्बर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. zoya akhtar all set to direct the archies suhana khan khushi kapoor agastya nanda debut
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (16:22 IST)

जोया अख्तर किया अपनी अगली फिल्म 'द आर्चीज' का ऐलान, बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं ये स्टारकिड्स

कई स्टारकिड्स बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं और कई करने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
हाल ही में निर्देशक जोया अख्तर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। वह इंटरनेशनल कॉमिक बुक 'आर्चीज' के इंडियन अडॉप्शन पर अगली फिल्म बनाने जा रही हैं। जोया का यह प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। जोया अख्तर ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्ची कॉमिक्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

जोया अख्तर ने अपनी इस फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जोया की घोषणा के बाद से ही खबरें आ रही है कि इस फिल्म में सुहना खान, खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया नंदा लीड रोल में होंगे। ये स्टारकिड्स जोया की फिल्म से डेब्यू करेंगे।
 
यह एक टीनएजर की कहानी है। ये चार दोस्तों की कहानी होगी, इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा। इस प्रोजेक्ट पर जोया अख्तर रीमा कागती के साथ मिलकर काम कर रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने पहले सप्ताह में किया 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन, 200 करोड़ पर नजर