manglik dosh calculator
✕

अपने सौतेले बेटों सनी और बॉबी देओल संग ऐसा है हेमा मालिनी का रिश्ता

Updated: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (14:33 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हेमा मालिनी धर्मेंद्र संग अपने रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी से सब वाकिफ होंगे, दोनों के मोहब्बत के किस्से बेहद दिलचस्प रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने चार बच्चों और पहली पत्नी को छोड़कर हेमा के साथ शादी करने का फैसला किया था।
 
धर्मेंद्र-हेमा की शादी की बात उनके बेटों सनी और बॉबी देओल को जबरदस्त धक्का लगा था। सनी-बॉबी, हेमा को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। वहीं कुछ साल पहले हेमा ने अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी : बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' लॉन्च इवेंट में सौतेलें बेटों के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की थी। 
 
हेमा मालिनी ने कहा था, सब यही सोचते हैं कि हमारा रिश्ता कैसा है तो मैं बता दूं कि यह बहुत प्यारा और सौहार्दपूर्ण है। जब भी जरूरत पड़ती है सनी देओल हमेशा धरमजी के साथ मेरे पास मौजूद रहते हैं। जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तो सनी देओल मुझे घर पर देखने आने वाले पहले इंसान थे। वो यह देखने आए थे कि डॉक्टर मेरा सही से इलाज कर रहे हैं। मेरे चेहरे पर जो टांके लगे हैं उन्हें सही से हटाया गया है या नहीं। यह सब देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था तो इससे साफ होता है कि हमारे बीच कैसा रिश्ता है। 
 
हेमा की बुक में बेटी ईशा देओल से जुड़ा एक चैप्टर है, जिसमें उन्होंने अपने सौतेले भाई सनी और बॉबी संग रिलेशन को लेकर भी बात की। ऐसा कहा जाता है कि ईशा देओल का अपने सौतेले भाईयों संग रिश्ता अच्छा नहीं है, वे एक-दूसरे को देखने भी पसंद नहीं करते हैं। 
 
उन्होंने बताया था कि दोनों भाई उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। ईशा ने बताया था कि सनी और बॉबी भैया के साथ उनके रिश्ते बचपन से अच्छे रहे हैं। वे दोनों को हर साल रक्षाबंधन पर राखी बांधती है। उनका कहना- हमारे आपसी रिश्ते कैसे है यह हमें दुनिया को बताने या दिखाने की जरूरत नहीं है। हम क्यों किसी के सामने अपने रिश्तों का बखान करें।
 
बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा की मुलाकात 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवान के दौरान हुई थी। हेमा इतनी खूबसूरत थीं कि धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद उनके दीवाने हो गए। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और दूसरी शादी करना उनके लिए धर्म के विरुद्ध था। हेमा से दिल लगाने के बावजूद धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे। इसलिए उन्होंने धर्म बदलकर हेमा मालिनी से शादी की थी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख