1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. web series mirzapur 3 shooting completed ali fazal wrote an emotional note

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग हुई खत्म, भावुक हुए अली फजल

Web Series
पंकज त्रिपाठी और अली फजल की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दोनों सीजन को फैंस का खूब प्यार मिला है। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं अब अली फजल ने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग खत्म हो गई है। 
 
 
अली फजल ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर 'मिर्जापुर 3' की पूरी टीम के साथ फोटो शेयर की है। पोस्टर में सभी मेंबर्स चियर्स करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अली फजल ने कैप्शन में लिखा, ये मैसेज मेरी सबसे प्यारी टीम के लिए है। मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 
 
उन्होंने लिखा, मिर्जापुर सीजन 3 का सफर मेरे लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं और गुड्डू पंडित उन सेट्स पर काम करने वाले व्यक्ति से प्रेरणा हासिल करते हैं। यह इस सीरीज के बाकी दो सीजन का एक्सपीरियंस भी मेरे लिए कुछ ऐसा ही था। 
 
अली फजल ने लिखा, हो सकता है कि आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आप सभी ने मेरी इस तरह से बहुत मदद की है, जिसे मैं लिख नहीं सकता। ये मेरे को-एक्टर्स के लिए- आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं और आपको पता होना चाहिए कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अंत में मैं अमेज़न और एक्सेल को धन्यवाद कहना चाहता हूं।
 
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का पहला पार्ट साल 2018 में आया था और इसके ठीक दो साल बाद सीजन 2 स्ट्रीम हुआ था। इस सीरीज में सत्ता के लिए रंजिश और प्यार सबकुछ देखने को मिलता है। फैंस को अब सीजन 3 से काफी उम्मीदें हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा' बनी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म