शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vivek oberoi video in pawri ho rahi hai style after challan viral on internet
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (10:59 IST)

चालान कटने के बाद विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया वीडियो, बोले- हमारी पावती कट गई...

चालान कटने के बाद विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया वीडियो, बोले- हमारी पावती कट गई... - vivek oberoi video in pawri ho rahi hai style after challan viral on internet
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमे वो बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाते नजर आए थे। मुंबई पुलिस ने इसपर कार्रवाई की थी और उनका चालान भी काटा था। वहीं अब विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

 
विवेक ओबेरॉय ने यह वीडियो 'पावरी हो रही है' ट्रेंड को फॉलो करते हुए शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, यह आपके लिए है मुंबई पुलिस, पावती कट गई है। पावरी नहीं हो रही है। 
 
वीडियो में विवेक कहते हैं 'ये मैं हूं, ये मेरी बाइक हैं और हमारी पावती कट गई है।' उन्होंने हाथ में चालान के फाइन की कॉपी पकड़ी हुई है। फैंस उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
 
बता दें कि विवेक ओबरॉय ने 14 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्टर बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 
 
हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने छात्रों को योग्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया है, जिसमें वह होनहार छात्रों को 16 करोड़ रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में गरीब किसानों के बच्चों की मदद करना है। यह स्कॉलरशिप बच्चों को जेईई और नीट जैसी परीक्षा को पास करने में भी उनकी मदद करेगी।
 
ये भी पढ़ें
नेहा कक्कड़ की शादी के बाद एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली बोले- मुझे विलेन समझ लिया गया