सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vivek oberai bengaluru police raid actor home aditya alva case
Written By
Last Modified: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (17:39 IST)

विवेक ओबेरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा, जानिए क्या है मामला

Vivek Oberoi
बॉलीवुड एक्टर विवेक  के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। दोपहर एक बजे बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है। 

 
विवेक ओबेरॉय का घर मुंबई के जुहू में है। छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।
 
बेंगलुरु पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी तलाशी ली है। आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार और अजय देवगन सूर्यवंशी के पहले 3 फिल्म कर चुके हैं साथ