शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. virat kohli shared romantic photo with wife anushka sharma at west indies beach
Written By

समंदर किनारे अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे विराट कोहली, तस्वीर हो रही जमकर वायरल

Anushka Sharma
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ वेस्ट इंडीज में हैं। वनडे और टी20 सीरीज के बाद क्रिकेट से मिले ब्रेक टाइम में यह विराट और अनुष्का क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।


हाल ही में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों बीच किनारे नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का की ये फोटो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद की जा रही है।
 
Photo : Instagram
अनुष्का के संग विराट शॉर्ट्स पहने बीच पर बैठ हैं। विराट ने सफेद रंग का हाफ पेंट और काले रंग की हाफ बाजू वाली कमीज पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ विराट ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। बस दिल और प्यार दर्शाने वाले तीन इमोजी जरूर डाले हैं।
 
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई लेकिन अनुष्का की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी। फिलहाल अनुष्का शर्मा के पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं है और वह इन दिनों अपने पति के साथ समय बिता रही हैं।
ये भी पढ़ें
बचना मुश्किल है : यह Joke शर्तिया आपको लोटपोट करेगा