1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. forbes 2019 list bollywood actor akshay kumar 4th position

फोर्ब्स लिस्ट : सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर बने अक्षय कुमार

Forbes List
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर 'फोर्ब्स' की लिस्ट में छाए हुए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय इस बार चौथे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार ने सभी भारतीय एक्‍टर्स को पीछे कर दिया है। फोर्ब्स ने जून 2018 से जून 2019 के बीच अभिनेताओं की कमाई के डेटा के आधार पर इस लिस्ट को तैयार किया है।


अक्षय कुमार की कुल कमाई 69 मिलियन डॉलर यानी करीब 486 करोड़ रुपए रही। इस लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले अक्षय कुमार इकलौतो बॉलीवुड एक्टर हैं।

द रॉक के नाम से मशहूर रेसलर से एक्टर बने ड्वेन जॉनसन इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल कमाई 84.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 639 करोड़ रुपए रही।
 
ड्वेन जॉनसन के बाद 'अवेंजर्स' स्टार क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम शामिल है। वहीं इस लिस्‍ट में चीनी एक्‍टर जैकी चैन पांचवा स्‍थान मिला है। उनकी कुल कमाई 58 मिलियन डॉलर है।
अगला लेख
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, सुपर हीरो बनकर बचाएंगी दुनिया