शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma, baby, Cricet, Bollywood
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 जनवरी 2021 (12:16 IST)

क्या विराट कोहली ने फोटो से दिया इशारा, 4 दिन बाद मां बनने वाली हैं अनुष्का!

क्या विराट कोहली ने फोटो से दिया इशारा, 4 दिन बाद मां बनने वाली हैं अनुष्का! - Virat Kohli, Anushka Sharma, baby, Cricet, Bollywood
Photo : Twitter

विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट (Cricket) से ब्रेक ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरा अधूरा छोड़ वे पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ समय बीता रहे हैं क्योंकि अनुष्का जल्दी ही मां बनने वाली हैं। 
 
ऐसे समय में अनुष्का के नजदीक विराट रहना चाहते हैं। विराट के इस कदम की कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना भी की है, लेकिन विराट को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने वही किया जो वे करना चाहते थे। 
 
हाल ही में विराट ने ट्वीटर पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वे विक्ट्री पोज दे रहे हैं। इस फोटो को देख अनुमानों के अंधड़ चल रहे है और लोग अपने-अपने मतलब निकाल रहे हैं। फैंस कमेंट कर अपने मन की बात जाहिर कर रहे हैं। 
 
कुछ का कहना है कि विराट ने चार उंगलियां दिखा कर बताया है कि खुशखबरी 4 दिनों में आने वाली है। दूसरी ओर कुछ का कहना है कि विराट ने दो बार 2 का साइन दिखाया है इसका मतलब 22 है और अनुष्का 22 दिनों बाद मां बनेंगी। कुछ का कहना है कि वे 4 बच्चों का इशारा कर रहे हैं 
 
यदि आप फोटो देख कुछ और मतलब निकालना चाहते हैं तो फोटो हाजिर है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने फिल्म ‘कागज़’ में एक कविता को दी आवाज