• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Janhvi Kapoor buys a new house worth whopping Rs 39 crores
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (12:38 IST)

जाह्नवी कपूर ने 39 करोड़ रुपये का खरीदा घर

जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर दो फिल्म पुरानी हैं। धड़क और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल नामक उनकी फिल्में रिलीज हुई हैं। दो फिल्मों के बाद ही जाह्नवी ने एक घर मुंबई में खरीदा है जिसकी कीमत जान आंखें फटी रह जाएंगी। 39 करोड़ रुपये का यह घर उन्होंने खरीदा है। 
 
आर्या बिल्डिंग में उन्होंने फ्लेट खरीदा है जो कि 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल तक फैला हुआ है। यानी कि तीन फ्लोर का यह फ्लेट है। यह डील 7 दिसम्बर 2020 को हुई है। 
 
जाह्नवी इस समय फिल्मों में अपनी पहचान बनाने में भी लगी हुई हैं। दोस्ताना 2, रूही अफज़ाना, तख्त के अलावा दो दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रीमेक भी वे कर रही हैं। 
ये भी पढ़ें
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में अडाणी ग्रुप की होगी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी!