सम्बंधित जानकारी
- Anushka Sharam और Virat Kohli के घर जल्द गूंजेगी दूसरी बार किलकारियां, कंफर्म हुई एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी
- राजनीति में एंट्री के बाद थलापति विजय लेंगे एक्टिंग से संन्यास, आखिरी फिल्म को निर्देशित करेंगे एटली!
- राघव चड़ढ़ा संग पहली मुलाकात के बाद परिणीति चोपड़ा ने किया था यह काम, बोलीं- शुक्र है वह सिंगल थे...
- Akshay Kumar हुए डीपफेक का शिकार, गेमिंग एप का प्रमोशन करते आए नजर
- पूनम पांडे के पहले इन सेलेब्स ने भी आजमाया पब्लिसिटी के लिए अजीबोगरीब हथकंडा
vikrant messy film 12th fail completed 100 days in theatres
विधु विनोद चोपड़ा ने स्कूल के छात्रों के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग के साथ जश्न मनाया
12th fail : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनाकर सामने आई है। पिछले साल 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अहम किरदार में नजर आए हैं।
रिलीज होने के बाद से, प्रशंसक और दर्शक फिल्म, इसकी कहानी कहने की शैली, और लीड एक्टर की परफॉर्मेंस के बारे में बात करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
हाल ही में, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया और डिजिटल रूप से रिलीज होने के बावजूद, फिल्म अभी भी देशभर के चुनिंदा सिनेमा हॉल्स में बेहद अच्छी तरह से चल रही है और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के 100 दिन पूरे कर लिए हैं।
ऐसे में फिल्म के गोल्डन रन के जश्न को मानने के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म इंस्टीट्यूशन के स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। स्क्रीनिंग के बाद, मेकर्स भी स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे, जो इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।
फिल्म ने असाधारण विषय पर आधारित अपनी कहानी की वजह से दर्शकों का भरोसा जीता है। सच्ची कहानी पर आधारित 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाता है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
