biodatamaker
✕

मार्शल आर्ट्स के मास्टर हैं विद्युत जामवाल, शेयर किया थर्ड आई ट्रेनिंग का हैरतअंगेज वीडियो

Updated: शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (14:40 IST)
जब बात मार्शल आर्ट्स को वैश्विक मानचित्र पर लाने की हो तब एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सारी हदों को पार करने के लिए तैयार हैं। वे एक ऐसे व्यक्ति के रूप जाने जाते हैं जो हर असंभव चीजों का परीक्षण करना पसंद करते हैं। प्रशिक्षण में विद्युत की विशेषज्ञता कलारीपयट्टू में उनके दशकों के अभ्यास से आती है। उनके प्रशिक्षण वीडियो ने दुनियाभर में फिटनेस के प्रति लगाव रखनेवाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

 
इस फिटनेस आइकन ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे कलारीपयट्टू तकनीकों का उपयोग कर पहले कभी-भी नहीं देखे जाने वाले अविश्वसनीय करतब करते हुए नजर आए। इस एक्ट को उन्होंने पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट को समर्पित किया।
 
इस वीडियो में विद्युत थर्ड आई मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के दौरान तलवार और ढाल का प्रयोग करते हुए सब्जियों को काटते हुए नजर आए। इस वीडियो कि शुरुआत में विद्युत अपनी आंखो पर पिघली हुई मोम डाल उसे एक पट्टी से बांध देते हैं, उसके बाद वे तलवार और ढाल लेते हैं और असाधारण एक्ट करना शुरू कर देते हैं। यह अद्भुत उपलब्धि कला में प्रशिक्षण और वर्षों के अभ्यास के बाद ही प्राप्त की जा सकती है।
 
विद्युत् जामवाल ने कहा, किसी व्यक्ति का विकास एक सतत प्रक्रिया है जिसे ध्यान और नियमितता के साथ जारी रखना जरूरी है। कलारीपयाट्टू कहता है कि आंख बेकार हैं जब दिमाग अंधा हो। इस कार्य में अधिक से अधिक एकाग्रता और प्रशिक्षण की जरुरत होती है। मैं लंबे समय से इसकी ट्रेनिंग ले रहा हूं और ये मेरा सपना है कि मैं इसमें सफल हो जाऊं। स्वास्थ को लेकर महत्वाकांक्षी लोगों के साथ इसे साझा करके मैं खुश हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि इसे किसी गुरु की देख रेख में ही करें और इसके लिए पहले योग्य प्रशिक्षण भी लें।
 
दुनिया के शीर्ष दस मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक, विद्युत जामवाल एक प्रेरणादायक आइकन है, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं जिन्हें फिटनेस के प्रति लगाव है। 10 पीपल यु डोंट वांट टू मेस विथ में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मैन v/s वाइल्ड फेम के बेयर ग्रिल्स के साथ अपना नाम दर्ज कर विद्युत इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता का गौरव हासिल कर चुके हैं। वे एकमात्र ऐसे भारतीय अभिनेता है जिनके चैट शो एक्स-रेड बाय विद्युत पर उन्होंने एक्शन लेजेंड्स को आमंत्रित कर उनसे दिलचस्प बातें की।
 

Show comments

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह, मंत्री सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का हिसाब, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर ने दशहरा कार्यक्रम में ऐसा क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मांगनी पड़ी माफी

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख