dharma sangrah
✕

विक्की कौशल भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (13:32 IST)
देशभर में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

 
विक्की ने बताया है कि वो डॉक्टर्स द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, हर प्रकार की सतर्कता और सावधानी बरतने के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गया हूं। 
 
उन्होंने‍ लिखा, 'सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए मैं होम क्वारंटीन हो गया हूं। मेरे डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं।' अभिनेता ने उन सभी लोगों से तुरंत कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है, जो हाल ही में उनके संपर्क में आए थे। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपना ध्यान रखने की अपील भी की है।
 
विक्की के अलावा सोमवार को ही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनके अलावा बीते रविवार को गोविंदा और अक्षय कुमार की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, इनसे पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, आमिर खान, आर माधवन और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
 
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नज़र आएंगे। उन्होंने हाल ही में उनकी जयंती के अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म के शीर्षक 'सैम बहादुर' की घोषणा की। इसके अलावा विक्की फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी दिखाई देंगे। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख