सम्बंधित जानकारी
- क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दिल है ग्रे' में नजर आएंगी उर्वशी रौटेला
- पहली को-स्टार सिमी ग्रेवाल थीं ऋषि कपूर का पहला क्रश!
- Bigg Boss 15 : मीशा अय्यर और ईशान सहगल का रोमांस देख भड़के सलमान खान, बोले- टेलीवजन पर कैसा लग रहा होगा
- आर्यन खान ने एनसीबी से किया वादा, एक दिन मुझपर गर्व होगा
- अमिताभ बच्चन के साथ यह सीन करने के बाद स्मिता पाटिल ने बहाए थे आंसू
कैटरीना कैफ संग सगाई की खबरों पर सामने आया विक्की कौशल का रिएक्शन, बोले- उसका भी टाइम आएगा
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'सरदार उधम' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग की जमकर सराहना की जा रही है। वहीं विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ भी काफी समय से चर्चा में हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से छाई हुई है। बीते दिनों दोनों की सगाई की खबरें भी जमकर वायरल हुई थी। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। अब विक्की ने कैटरीना कैफ के साथ अपने रोके की अफवाह पर बात की है।
विक्की कौशल से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपके रोका की खबर ने सोशल मीडिया काफी हंगामा किया था। आप सगाई कब कर रहे। इसपर एक्टर ने कहा कि यह खबर आपके दोस्तों द्वारा फैलाई गई थी। मैं जल्द ही सगाई कर लूंगा जब सही समय आएगा। उसका भी टाइम आएगा।
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन मनाने भी गए थे। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
