ramcharitmanas

शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विक्की कौशल, चेहरे पर आए 13 टांके

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (12:56 IST)
संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म देने वाले एक्टर विक्की कौशल अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म की श़टिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए है। विक्की कौशल को गुजरात में भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है।


विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। खबरों की मानें तो विक्की कौशल एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे जब उन पर एक दरवाजा गिर पड़ा। जिससे उनके चेहरे की हड्डी में बड़ा फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 18 अप्रैल को घटित हुई। लेकिन इसकी जानकारी अब जाकर पब्लिक की गई है।
 
विक्की कौशल को दुर्घटना के तुरंत बाद फर्स्टएड एक लोकल अस्पताल दिया गया फिर उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है। विक्की अभी आराम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, विक्की रात में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ।
 
विक्की कौशल की इस अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। इस फिल्म मं वे भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक तट पर बेकार पड़े पानी के जहाज की है। अनुमान है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख