सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की वजह से साउथ के मशहूर कॉमेडी एक्टर पांडु का निधन, पत्नी भी आईसीयू में भर्ती
- बढ़ते कोरोना मामले को लेकर स्वरा भास्कर बोलीं- भारत को नए प्रधानमंत्री की जरूरत
- ड्रग्स केस : एक्टर दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
- संजय कपूर की 'द लास्ट आवर' अमेजन प्राइम पर इस दिन होगी रिलीज
- किशोर कुमार के गानों से सजेगा 'इंडियन आइडल 12' का मंच, मेहमान बनकर आएंगे मशहूर सिंगर अमित कुमार
एक्ट्रेस श्रीप्रदा ने हारी कोरोनावायरस से जंग, कई सुपरस्टार्स संग किया था काम
Photo - Twitter
सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीप्रदा के निधन की पुष्टि की है। अमित बहल ने कहा, श्रीप्रदा भी कोरोना महामारी के आगे हार गई। उन्होंने साउथ और हिन्दी की कई फिल्मों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह बहुत दुख की बात है कि हमने एक अच्छी अभिनेत्री खो दी है।
उन्होंने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत घातक साबित हो रही है। इसने कई लोगों की जाने ली है। फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोगों की जाने गई है।
श्रीप्रदा ने साल 1978 में पुराना पुरुष से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने गोविंदा, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। श्रीप्रदा शोले और तूफान, आजमाइश, बेवफा सनम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
श्रीप्रदा ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी हिट फिल्म 'हम तो हो गई न तोहार' में भी काम किया है। इस फिल्म में श्रीपदा के साथ भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन भी थे। श्रीप्रदा ने 1993 में एक टेलिविजन शो के लिए गेस्ट अपियरेंस भी दिया। श्रीपदा के निधन पर भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर से सासंद रवि किशन ने दुख जताया है।
