1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawans wife natasha dalal to make ott debut soon

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल करने जा रहीं ओटीटी डेब्यू, इस शो में आएंगी नजर

Varun Dhawan
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। वरुण इस साल जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंधे थे। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। अब नताशा भी मनोरंजन जगत का हिस्सा बनने जा रही हैं।

 
नताशा दलाल ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। वह एक फैशन आधारित शो में दिखाई देंगी। वह वेब शो से 'यस टू दा ड्रेस इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस शो में नताशा दलाल दुल्हन को उनकी शादी के लिए जोड़ा सिलेक्ट करने में मदद करती नजर आएंगी।
 
इसके साथ ही नताशा पहली बार किसी रियलिटी शो में अपना वेडिंग कलेक्शन भी शोकेस करेंगी। यह शो डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होगा। 
 
नताशा ने कहा, एक दुल्हन के लिए एक ड्रेस तैयार करना उसके लिए एक बहुत ही जबरदस्त अनुभव है। हर दुल्हन अलग होती है और अपनी शादी का जोड़ा देखकर उनकी आंखों में वो चमक देखना आपके सारे प्रयासों को पूरा कर देती है। मैं ऐसा अनुभव महसूस करना चाहती हूं।
 
बता दें कि नताशा पहली बार कैमरा के सामने आने वाली हैं। नताशा ने आजतक किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी लाइफ, करियर और वरुण धवन के बारे में बात नहीं की है। नताशा ने फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क से डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। 
 
अगला लेख
क्या सुजैन खान संग रिलेशनशिप में हैं अर्सलान गोनी?