1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Varun Dhawan, Judwaa 2, Brand Endoresment

'जुड़वा 2' के बाद भाव बढ़ गए हैं वरुण धवन के

वरुण धवन
हैंडसम एक्टर वरुण धवन को इंडस्ट्री में आए अभी कुछ ही साल हुए हैं, लेकिन इन सालों में उन्होंने कई हिट मूवीज़ दी हैं। थोड़े समय पहले ही आई फिल्म 'जुड़वा 2' में भी वरुण के काम को सराहा गया था और फिल्म हिट रही थी। अब इतनी डिमांड के चलते वरुण का भाव भी बढ़ गया है और उन्होंने अपनी कीमत भी बढ़ा ली है। 
 
फिल्म 'जुड़वा 2' के हिट होने के बाद वरुण ने अपनी अगली दो फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के लिए कीमत बढ़ा दी है, लेकिन कुछ ब्रांड इस अचानक हुई हाइक को झेल नहीं पा पाई। कई ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेस्डर वरुण धवन को जब एक नए ब्रांड ने अप्रोच किया तब वरुण ने उन्हें इसके लिए डबल कीमत बताई। यह कीमत उस ब्रांड के लिए कुछ ज़्यादा ही थी।   
 
सूत्र के अनुसार पहले ब्रांड ने इतनी कीमत सुनकर अपने कदम पीछे लेने की सोची। अब दो ब्रांड टीम, वरुण को लेने के लिए फिर से विचार कर रही है। वही वरुण की मैनेजमेंट टीम भी वरुण को सही कीमत लगाने की सलाह दे रही है ताकि वे इनसे हाथ ना धो बैठें। कुछ भी कहो लेकिन इतनी पॉपुलेरिटी के चलते वरुण का भाव बढ़ना तो बनता है।  
अगला लेख
क्या बजने वाली है कपूर खानदान में शहनाई?