सम्बंधित जानकारी
- सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही तमन्ना-राशि खन्ना की अरनमनई 4
- धमकियों के बीच हमारे बारह की टीम ने की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात, समर्थन के लिए जताया आभार
- कल्कि 2898 एडी के सेट पर प्रभास ने अमिताभ बच्चन और कमल हासन संग पहली मुलाकात को किया याद
- फिर से जमेगी महफिल, संजय लीला भंसाली ने की हीरामंडी : द डायमंड बाजार सीजन 2 की घोषणा
- 55 साल की उम्र में ह्यू जैकमैन की एनर्जी देख रयान रेनॉल्ड्स हुए हैरान, तारीफ में कही यह बात
Varun Dhawan and Natasha Dalal blessed with a baby Girl
Varun Dhawan becomes father: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर नया मेहमान आ गया है। नताशा दलाल ने 3 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने इस बात की पुष्टि की है। डेविड अपनी पोती और बहू से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे।
अस्पताल से लौटते समय जब पैपराजी ने डेविड से सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके घर बेबी गर्ल आई है। 3 जून को ही लेबर पेन के बाद नताशा को अस्पताल में एडमिड कराया गया था।
वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होने लिखा, 'हमारी बेबी गर्ल यहां हैं। मां और बच्चे के लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे।'
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी। 18 फरवरी 2024 को वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी नताशा दलाल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
अगला लेख
