बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan and natasha dalal 5 day wedding from january 22 to 26 in alibaug
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (10:10 IST)

इतने दिन चलेगा वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का फंक्शन, चुनिंदा मेहमान होंगे शामिल!

इतने दिन चलेगा वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का फंक्शन, चुनिंदा मेहमान होंगे शामिल! - varun dhawan and natasha dalal 5 day wedding from january 22 to 26 in alibaug
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी की खबरें पिछले काफी‍ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण शादी को टालना पड़ा।

 
बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक अलीबाग में एक प्राइवेट सेरेमनी में वरुण और नताशा शादी करने वाले हैं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल चाहते हैं कि कोरोना महामारी को देखते हुए कम लोगों का शादी का कार्यक्रम हो और परिवार और दोस्तों को इनवाइट किया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक 22 से 26 जनवरी तक अलीबाग में शादी का कार्यक्रम होना है। पांच दिन तक शादी के फंक्शन धूमधाम से होंगे। वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, दोनों कई पार्टियों पर एक साथ देखा गया है। 
 
एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था, 'हर कोई पिछले 2 सालों से मेरी शादी के बारे में बात कर रहा है। अभी तक कुछ तय नहीं है। अभी दुनिया में बहुत अनिश्चितता है लेकिन अगर चीजें ठीक होती हैं तो शायद इस साल मैं शादी कर लूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इसकी प्लानिंग जल्द ही करूंगा लेकिन अभी थोड़ा माहौल निश्चित होने दीजिए।'
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत की बहन की फैंस से खास अपील, बताया कैसे सेलिब्रेट करे दिवंगत एक्टर का बर्थडे