1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol shares a secret to hide the fat says ignore mirrors and food

काजोल ने बताया 'फैट' छिपाने का अनोखा तरीका, बोलीं- इन चीजों को करें अनदेखा

Kajol
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनो अपनी आगामी फिल्म 'त्रिभंगा0 को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। काजोल बॉलीवुड की बहुत ही चुलबुली एक्ट्रेस हैं। उनके मन में जो आता है, उसे वह कैमरे के सामने या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कहने से परहेज नहीं करतीं।

 
हाल ही में काजोल ने उन सभी चीजों से बचने के लिए एक शानदार तरीका अपने फैंस से शेयर किया है, जो उन्हें मोटा बनाते हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने एक पोस्ट साझा की जिसमें लिखा, मैंने तय किया है कि मैं उन सभी चीजों को अनदेखा करुंगी, जो मुझे मोटा बनाते हैं.. मिरर, स्केल, ओपीनियन।'
 
बता दें कि काजोल, तनवी आजमी और मिथिला पालकर की फिल्म त्रिभंगा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। 2 मिनट के इस ट्रेलर में काजोल ओड़िसी डांसर का किरदार निभाती दिखीं। ट्रेलर में एक रिपोर्टर काजोल से उनकी लाइफ के बारे में बताने को कहता है। काजोल तीनों के कैरेक्टर के बारे में बताती है।
 
यह फिल्म 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जिसे अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की लेखक और डायरेक्टर रेणुका शहाणे हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर और कवलजीत सिंह भी हैं।
 
अगला लेख
क्या अजय देवगन की फिल्म 'चाणक्य' हुई डिब्बाबंद? गीतकार मनोज मुंतशिर ने कही यह बात